ठाणे में छह साल की छात्रा को पीटने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक निजी स्कूल में छह साल की छात्रा को धातु के स्केल से पीटने के आरोप में एक पुरुष डांस टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कपूरबावड़ी पुलिस थाने की निरीक्षक वैशाली गोरडे ने बताया कि नृत्य प्रस्तुति की तैय़ारिय़ों के दौरान आरोपी शिक्षक ने बच्ची से पूछा कि वह एक दिन पहले स्कूल क्यों नहीं आई थी।

उन्होंने बताया कि नृत्य के अभ्यास के दौरान शिक्षक ने बच्ची को कथित तौर पर धातु के स्केल से पीटा। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?