गहलोत सरकार पर बरसे गुलाब चंद कटारिया, बोले- 4-5 महीनों की घटनाओं ने सभी का दिल दहलाया

By अनुराग गुप्ता | Aug 18, 2022

जयपुर। राजस्थान में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम महिला अपराध की दृष्टि से तो बहुत लंबे समय से नंबर-एक पर चल रहे हैं लेकिन पिछले 4-5 महीनों की घटनाओं ने सभी का दिल दहला दिया है। दरअसल, जालोर में दलित छात्र की मौत मामले से आक्रोश तो था ही कि जयपुर में दलित शिक्षिका को जिंदा जलाने का मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि अब तक तो मैं भी इसे जंगलराज कहता था लेकिन अब सोचता हूं कि इससे भी खराब शब्द है क्या, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप भी कुछ कहे कि इन अपराधों को आप क्या समझते हैं ?

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में अपराधों के स्थापित हो रहे नए कीर्तिमान, शेखावत का गहलोत सरकार पर तंज 

गौरतलब है कि राजस्थान से लगातार दिल दहलाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जालोर जिले के दलित छात्र का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि जयपुर में एक शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि दबंगों ने स्कूल जाते वक्त शिक्षिका के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस मामले को लेकर दलित समाज में आक्रोश का माहौल है क्योंकि महिला दलित परिवार से ताल्लुक रखती थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश