तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली में तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लॉकाडउन के दौरान विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में 15 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर : प्रधानमंत्री मोदी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामले मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

वे कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, रूस, तंजानिया, किर्गिस्तान, ईरान, टोगो, मलेशिया, इंडोनेशिया, बेनिन और फिलिपीन के निवासी हैं। उन सभी को पृथक रखा गया है। दिल्ली में मार्च में हुई तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी