Cash-for-query Row: Mahua Moitra पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा

By अंकित सिंह | Dec 08, 2023

लोकसभा की आचार समिति ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। पैनल के प्रमुख, भाजपा सांसद विजय सोनकर ने रिपोर्ट पेश की। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के तुरंत बाद सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: MP में BJP का मिशन-29 का आगाज, मेगा जीत के बाद फिर मैदान में शिवराज, कमलनाथ के गढ़ में हुंकार

TMC बनाम BJP

इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे...जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने 'वस्त्रहरण' शुरू कर दिया है और अब आप 'महाभारत का रण' देखेंगे। इसका जवाब देते हुए बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तो यह किसी पार्टी के बारे में नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए...राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।' अन्यथा देश की 140 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद सवालों के घेरे में आ जायेंगे। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द फैसला हो और कार्रवाई हो। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े