नकदी बरामदगी विवाद: दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के प्रमुख जांच समिति के समक्ष पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास से नकदी मिलने के आरोपों की जांच कर रही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।

इससे पहले दिन में छह उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के नेताओं ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना से मुलाकात की थी और न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश वापस लेने की मांग की थी।

बैठक के तुरंत बाद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (एएचसीबीए) के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि सीजेआई ने उन्हें मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि, घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने कोई वादा नहीं किया। नकदी की यह कथित बरामदगी 14 मार्च की रात लुटियंस दिल्ली स्थित न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर रात लगभग 11.35 बजे आग लगने के बाद हुई थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार