आर्थिक न्याय की दिशा में बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा जाति आधारित गणना: तेजस्वी यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

पटना उच्च न्यायालय द्वारा जाति आधारित गणना कराने के राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि यह ‘आर्थिक न्याय की दिशा में बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा।’ पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में जाति आधारित गणना के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं। इसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने ट्विटर पर कहा, “हमारी सरकार के जाति आधारित सर्वे से प्रामाणिक, विश्वसनीय और वैज्ञानिक आंकड़े प्राप्त होंगे। इससे अतिपिछड़े, पिछड़े तथा सभी वर्गों के गरीबों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।” उन्होंने कहा, “ जातीय गणना आर्थिक न्याय की दिशा में बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा।

हालांकि तब भी प्रदेश भाजपा ने जाति आधारित गणना का समर्थन किया था। इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। यह याद रखना चाहिए कि भाजपा ने हमेशा जाति आधारित गणना का समर्थन किया है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लेकिन अगर सरकार जातीय तनाव पैदा करने और अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जाति आधारित गणना का इस्तेमाल करती है तो हम सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। हम सर्वेक्षण के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने के लिए सरकार पर दबाव भी डालते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया