झारग्राम में ममता बनर्जी ने की कई घोषणाएं, बोलीं- 100 दिनों के भीतर मिलेगा जाति प्रमाण पत्र

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को झारग्राम में ऐलान किया कि आदिवासी लोगों को 100 दिनों के भीतर ही जाति प्रमाण पत्र मिल जाएगा। ममता बनर्जी ने झारग्राम विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीतने के बाद सोमवार को कई घोषणाएं कीं। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, दुआरे सरकार समेत कई घोषणाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा ने जंगल महल में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। 

इसे भी पढ़ें: शाह की शह पर किया गया अभिषेक और तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला : ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी ने कहा कि झारग्राम में साधुराम चंद विश्वविद्यालय विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा हमने पहले ही 500 स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारी सरकार ने अलचिकी को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। इस दौरान उन्होंने झारग्राम के लोगों को आर्शीवाद देने के लिए धन्यवाद कहा।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ