Karnataka Cabinet Ministers Oath: जातीय समीकरण, गुटों में बैलेंस... सिद्धारमैया सरकार ने 24 नए मंत्रियों को किया शामिल

By अभिनय आकाश | May 27, 2023

कार्यभार संभालने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने शनिवार को सुबह 11:45 बजे बेंगलुरु में राजभवन के अंदर 24 विधायकों को शामिल करके मंत्रिमंडल विस्तार किया। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। उनमें से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार समेत दस मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।  बीते दिन कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कब होगा कैबिनेट विस्तार? सोनिया-राहुल से मिले डीके शिवकुमार, सुरजेवाला बोले- फैसला मुख्यमंत्री का है

कांग्रेस की सूची में छह लिंगायत और चार वोक्कालिगा के नाम हैं। तीन मंत्री अनुसूचित जाति से, दो अनुसूचित जनजाति से और पांच अन्य पिछड़े समुदाय कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा से हैं। दिनेश गुंडू राव के रूप में ब्राह्मणों को भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिला है। 

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास