मेरठ में मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जून को ग्राम पचगांव पट्टी सांवल क्षेत्र में मृत गायों के अवशेष पाए गए थे और इस संबंध में मोहनपाल की शिकायत पर थाना भावनपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि रविवार रात जब पुलिस टीम नेग्राम लडपुरा मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी तो कुछ संदिग्धों को आता देख उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन संदिग्धों ने उन पर गोली चला दी।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध यामीन के बाएं पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उसके बाकी साथी मौके से फरार हो गए जिन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यामीन ने 14 जून की घटना में संलिप्तता कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोल, एक कारतूस, एक दाव, तीन छुरे, मवेशियों को बेहोश करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले टीके आदि बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यामीन के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में गोवध, शस्त्र अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और चोरी आदि से संबंधित कुल 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका