पकड़ा गया सोनम कपूर के घर पर 2 करोड़ की चोरी करने वाला, अपना बनकर इस शख्स ने की डकैती

By रेनू तिवारी | Apr 13, 2022

कुछ दिनों पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर पर दो करोड़ से ज्यादा नगद और गेहने चोरी होने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। नई दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित एक्ट्रेस सोनम कपूर के आवास से 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप में एक नर्स और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। नर्स, अपर्णा रूथ विल्सन सोनम कपूर की सास की देखभाल करती थी, जबकि उनके पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में एकाउंटेंट के रूप में काम करते थे।

इसे भी पढ़ें: नेहा शर्मा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आहें भरने पर मजबूर हो जायेंगे आप

सोनम कपूर के घर पर डकैती 11 फरवरी को हुई थी और 23 फरवरी को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में उनके गृह प्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया था। कथित तौर पर, अभिनेता के आवास पर 20 से अधिक लोग कार्यरत हैं। आगे की जांच चल रही है और अभिनेता के घर पर काम करने वाले ज्यादातर लोगों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। मामले को जांच के लिए नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi T20I में Abhishek Sharma का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Full Member देशों में सबसे तेज शतक

Moodys ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

Today Tarot Card Reading: मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, वृषभ और सिंह को बरतनी होगी सावधानी

AAP ने BJP की Nasha Mukt Punjab Yatra पर दागे सवाल, 10 साल के शासन का मांगा हिसाब