गले में दर्द और खराश से हैं परेशान, तो पहले जान लें इसका कारण

By मिताली जैन | Jul 31, 2022

मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं होता है, बल्कि कुछ लोगों को गलत खान-पान के चलते गले में खराश व गले में दर्द की शिकायत भी होती है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति काफी असहज महसूस करता है और उसके लिए कुछ भी खाना-पीना काफी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि गले में खराश या दर्द की समस्या सिर्फ बाहर के खाने के कारण ही होती है, जबकि ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए करें इस मसाले का सेवन, बीमारियाँ आपको छू भी ना सकेंगी

गले में खराश के कारण

गले में खराश के कारणों को विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं- 

- वायरस, जैसे कि वे जो सामान्य सर्दी, इन्फ्लूएंजा, खसरा, चेचक और गले में खराश का कारण बनते हैं।

- बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण गले में खराश होना आम बात है।

- एलर्जी और एनवायरनमेंटल फैक्टर, जैसे पोलन, घास और पालतू जानवरों की रूसी आदि भी व्यक्ति के गले को परेशान का सकती है।

- पर्यावरण में मौजूद केमिकल्स व इरिटेंट जैसे सिगरेट और तंबाकू का धुआं, क्लीनिंग प्रोडक्ट, एयर पाल्यूटेंट व अन्य केमिकल्स गले में खराश व दर्द की वजह बन सकते हैं।

गले में खराश के लक्षण

गले में खराश के लक्षण उनके कारणों के आधार पर अलग हो सकते हैं। जैसे-

- गले में खरोंच और जलन महसूस होना

- सूखा गला महसूस होना

- निगलने या बात करने पर दर्द बढ़ जाना

- गले का लाल दिखाई देना

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये हरी सब्जी, इसके सेवन से शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

अपनाएं यह उपाय

अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं-

- खूब पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें। हाइड्रेटेड रहने से कंजेशन को कम करने, बलगम के पतले स्राव को कम करने और गले को नम रखने में मदद मिल सकती है।

- गर्म नमक के पानी से गरारे करने से भी सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। 

- गर्म तरल पदार्थ पिएं, जो आपके गले को आराम पहुंचाएं, जैसे शहद के साथ गर्म चाय, गर्म सूप, नींबू के साथ गर्म पानी या हर्बल चाय आदि।

- 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 240 मिली पानी में मिलाएं। सिरके में मौजूद एसिड गले में बैक्टीरिया को मार सकता है और गले की खराश को शांत कर सकता है।

- पुदीने की चाय बनाएं या फिर डिफ्यूज़र में पुदीने का तेल मिलाएं। आप गले की खराश को शांत करने और सूखी खांसी को कम करने के लिए छाती पर थोड़ा सा मल सकते हैं।

नोट- ध्यान दें कि यह सभी घरेलू उपाय व्यस्क के लिए हैं, छोटे बच्चों पर इन घरेलू उपायों को ना अपनाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला