Cauvery Issue: TN CM विजय बोले- तमिलनाडु के हित में कर्नाटक से बातचीत का रखा था प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 07, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को कहा कि कावेरी मुद्दे पर पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ बातचीत का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था ताकि इस पर सकारात्मक परिणाम निकल सके। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि वह कावेरी मुद्दे पर ओछी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते। कावेरी मुद्दा उठाने वाले विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को जवाब देते हुए विजय ने 1969 के बाद से तमिलनाडु द्वारा इस मुद्दे को निपटाने के तरीकों को रेखांकित किया जिसमें बातचीत पर विचार करने से लेकर कानूनी रास्ता अपनाने तक के कदम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: जुबान बिगड़ी हुई थी उदयनिधि की, पहली बार मिला सवा शेर, सत्ता में आते ही विजय ने धरा थलापति अवतार

उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक जाने का प्रयास कर रहे थे। विजय ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि अगर पड़ोसी राज्य के साथ बातचीत की जाए तो क्या हर्ज है, क्योंकि कट्टर दुश्मन माने जाने वाले देश भी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपस में संवाद करते हैं।’’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके इस विचार को लेकर उन्हें कई सुझाव मिले थे।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया