NEET paper leak मामले में जारी है CBI का एक्शन, दो और लोगों को पटना से किया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jul 09, 2024

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट पेपर लीक मामले में नालंदा और गया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक NEET-UG अभ्यर्थी सनी है जो नालंदा का रहने वाला है और दूसरा एक अन्य अभ्यर्थी रंजीत कुमार का पिता है जो गया का रहने वाला है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अब तक बिहार एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और गुजरात के लातूर और गोधरा में कथित हेरफेर के सिलसिले में एक-एक और सामान्य साजिश के सिलसिले में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak: CBI ने महाराष्ट्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, पैसे के बदले किया था नंबर बढ़वाने का दावा

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संदर्भ पर एजेंसी की अपनी एफआईआर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की "व्यापक जांच" से संबंधित है। परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित ‘हेरफेर’ करने के आरोप में एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर