सीबीआई ने चंदा कोचर, पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2022

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 2012 में वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण में कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि चंदा कोचर और उनके पति को एजेंसी मुख्यालय बुलाया गया था और संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वे जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ऐसा आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज मिलने के बाद कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया। सीबीआई ने 2019 में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक बयान में कहा था कि यह आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ ऋण मंजूर किए थे।

प्रमुख खबरें

German Cup: Harry Kane का 52वां गोल, Bayern Munich ने फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

अब हाईवे बनेगा रनवे! Purvanchal Expressway पर IAF की Emergency Landing, दिखी गजब की तैयारी

जंग हो या मंदी नहीं रुकेगी भारत की इकोनॉमी, UN रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

1 मिनट में 450000 राउंड फायर, चीन की नई मशीनगन पूरा बवाल है!