CBI ने I&B Ministry अधिकारी को 10 लाख रिश्वत मामले में पकड़ा, पत्नी के जरिए ली थी रकम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने आंतरिक वित्तीय सलाहकार (आईएफए) के ख़िलाफ 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत की मांग की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अलर्ट किया, जिसके बाद उस अधिकारी को गिरफ़्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंत्रालय को रिश्वत की कथित मांग के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया क्योंकि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करने की सरकार की नीति है।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया। ’’ प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को अपनी पत्नी के ज़रिए 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

प्रमुख खबरें

Poland ने जताया समर्थन, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारत को अधिकार

Farooq Abdullah ने कहा कि National Conference जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी

Manoj Naravane ने कहा: China दीर्घकाल में कई क्षेत्रों में भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी बनेगा

Rahul Gandhi ने महिलाओं से पूछा भारतीय महिला होने का अर्थ, Pune कार्यक्रम से पहले मांगा जवाब