सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में उत्तर बंग विश्वविद्यालय के कुलपति को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को उत्तर बंग विश्वविद्यालय (एनबीयू) के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल में 2016 में सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य को कोलकाता में सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण सीबीआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भट्टाचार्य 2014-18 तक आयोग के अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास

सीबीआई ने हाल में सिन्हा को हिरासत में लिया था, जो एक अलग प्राथमिकी के संबंध में पहले से ही न्यायिक हिरासत में थे। सीबीआई ने इस साल सात अप्रैल को दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने कथित तौर पर आयोग के नियमों का उल्लंघन किया और योग्य तथा वास्तविक उम्मीदवारों को सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति से वंचित कर दिया।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं