CBI ने वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में शुरू की RG Kar Hospital के पूर्व प्राचार्य और अन्य से पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आरजीकेएमसीएच) में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को संस्थान के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य संजय वशिष्ठ से पूछताछ शुरू की। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में आम आदमी पार्टी ने सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पुलवामा से फैज़ अहमद को टिकट

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कल के तलाशी अभियान के बाद हमारे पास उनके लिए कई सवाल हैं।’’ सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आरजीकेएमसीएच) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में रविवार को घोष, वशिष्ठ और 13 अन्य लोगों के कोलकाता में और उसके आसपास स्थित परिसरों में एक साथ तलाशी ली थी। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने रोगियों की देखभाल के लिए सामग्री की आपूर्ति करने वाले कुछ लोगों के दफ्तरों और आवासों पर भी छापे मारे।

आरजीकेएमसीएच के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घोष ने अस्पताल के प्राचार्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज काउंसिल की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे, कैंटीन और मूत्रालय के निर्माण के लिए निविदाएं जारी की थीं।

इसे भी पढ़ें: लैटरल एंट्री का विरोध करने के बाद भाजपा सहयोगी चिराग पासवान ने जाति जनगणना की मांग की

अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि तीन व्यापारियों को अवैध ठेके मिले थे। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस ने रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया था। इस घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने हत्या और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले दर्ज किए।

प्रमुख खबरें

फिनलैंड में Google के 2 Data Center का निर्माण रुका, पर्यावरणीय जांच के दिए आदेश

एसआईआर पर हंगामा, हकीकत से ज्यादा फसाना

FCNR B जमा पर लागत से ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था का फायदा: RBI Governor

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka