सीबीआई अदालत ने ओडिशा रिश्वत मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2024

भुवनेश्वर की एक विशेष सीबीआई अदालत ने ओडिशा में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को सशर्त जमानत दे दी। विशेष अदालत ने बुधवार को सार्वजनिक उपक्रम ‘ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड’ के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी और दो ठेकेदारों---संतोष मोहराणा एवं देबदत्ता महापात्रा को जमानत दी।

अदालत ने यह भी कहा कि वे सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। सीबीआई ने सात दिसंबर की शाम शहर के एक होटल के बाहर तीनों को गिरफ्तार किया था और एक कार से 10 लाख रुपये जब्त किए थे।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी कार्य आदेश देने और बिलों को मंजूरी देने के सिलसिले में भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों में शामिल थे। बाद में, केंद्रीय एजेंसी ने तीनों को आठ दिनों के लिए दो चरणों में हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

गिरफ्तारी के बाद और जांच के दौरान, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विष्णुपद सेठी सहित कई लोगों को भी तलब किया। इस बीच, ओडिशा सरकार ने कहा कि उसने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और मामले में सेठी की कथित संलिप्तता के बारे में सीबीआई की जांच के आधार पर आगे कदम उठाएगी। राज्य सरकार ने मंगलवार को सेठी को सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: भारतीय टीम के सामने Japan की कड़ी चुनौती

Supreme Court की टिप्पणी के बाद भी Tamil Nadu दो-भाषा नीति पर अड़ा, Navodaya School को जमीन देने से इनकार

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police