सीबीआई को रॉटोमैक के मालिक कोठारी की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2018

दिल्ली की एक अदालत ने आज सीबीआई को रॉटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी एवं उनके बेटे राहुल को 3,695 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने से जुड़े एक मामले में लखनऊ की एक अदालत में पेश करने के लिए उनकी एक दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। दोनों को अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने पेश किया गया। सीबीआई ने उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए अदालत से उनके ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी।

 

अदालत ने दोनों आरोपियों के एक दिन के ट्रांजिट रिमांड की इजाजत दे दी। उन्हें ऋण अदायगी के कथित उल्लंघन को लेकर कल गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार सात बैंकों के एक समूह ने रॉटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को 2008 के बाद से 2,919 करोड़ रुपये का ऋण दिया। यह राशि भुगतान संबंधी बार बार उल्लंघन के कारण ब्याज समेत 3,695 करोड़ रुपये हो गयी। बैंक ऑफ बड़ोदा की शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। बैंक ऑफ बड़ोदा ने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी की तरह कोठारी के भी विदेश भाग जाने की आशंका से सीबीआई से संपर्क किया था। वैसे सात बैंकों के समूह का अगुवा बैंक ऑफ इंडिया है। समूह में अन्य बैंक ओवरसीज बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स हैं। सीबीआई ने विक्रम, उनकी पत्नी साधना, पुत्र राहुल और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pappu Yadav का बड़ा बयान, निशांत कुमार हों अगले मुख्यमंत्री, बिहार में नितीश युग के अंत की आहट? राज्यसभा जा सकते हैं Nitish Kumar

Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की क्रांति के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे बालेन शाह?

10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ खूनी खेल को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी

Israel New Attack On Iran Military | Tehran में महाविनाश! इजराइल के 100 लड़ाकू विमानों का तांडव, 250 बमों से ईरानी सत्ता का केंद्र ध्वस्त