सोनाली फोगाट मामले में होगी CBI जांच, MHA की हरी झंडी, परिवार ने फैसले का किया स्वागत

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिक टॉक के स्टार सोनाली फोगाट की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो करेगा। गृह मंत्रालय की ओर से इस को मंजूरी दे दी गई है। आज ही गोवा सरकार की ओर से इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है। सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच के फैसले का उनके परिवार ने स्वागत किया है। सोनाली फोगाट का परिवार पूरे मामले की शुरू से ही सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा था। सोनाली फोगाट की मृत्यु गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इसके बाद से हरियाणा और गोवा सरकार लगातार इस मामले को लेकर सक्रियता से काम कर रहे थी। 

इसे भी पढ़ें: Sonali Phogat Death | सोनाली फोगाट नाम पर सहयोगी सुधीर सांगवान चलाता था रंगदारी का रैकेट, कई लोगों को लूटा

प्रमोद सावंत ने आगे कहा कि गोवा पुलिस को बहुत अच्छे संकेत भी मिले हैं मगर उनकी (सोनाली फोगाट) बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए आज हम इस केस को CBI को दे रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा था कि हरियाणा सरकार भी चाहती है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। फोगाट के परिवार ने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। हिसार में सर्व जातीय खाप महापंचायत ने सरकार को पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में 23 सितंबर तक सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अल्टीमेटम दिया था। महापंचायत ने सरकार द्वारा ऐसा नहीं करने पर एक जन आंदोलन शुरू करने की बात कही थी। 

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें