Manipur Viral Video की जांच करेगी CBI, राज्य में 35000 जवानों की तैनाती, PM Modi रख रहे पैनी नजर

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

संसद के मानसून सत्र से ठीक 1 दिन पहले मणिपुर से संबंधित एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो नग्न महिलाएं साफ तौर पर देखी जा रही थी। इसके बाद पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद क्रोध व्यक्त किया था और कहा था कि यह देश को शर्मसार करने वाला वीडियो है। इन सबके बीच गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय मणिपुर वायरल वीडियो मामले को सीबीआई को भेजेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge का PM Modi पर निशाना, हम उनके बयान की मांग कर रहे लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे

भारत-म्यांमार सीमा 

सूत्र ने कहा, सर्वोच्च प्राथमिकता दोनों समुदायों को बातचीत की मेज पर लाना है। शीर्ष सरकारी सूत्र ने बताया कि जिस मोबाइल फोन से मणिपुर की महिलाओं का वायरल वीडियो शूट किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है और वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो वीडियो वायरल हुआ था वह 3 मई का है जब राज्य में दो जातीय जनजातियों मैतेई और कुकी के बीच हिंसा भड़क उठी थी। इलाके में भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने की भी कोशिश चल रही है। अब तक, मणिपुर-मिजोरम सीमा पर 10 किमी की बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि आगे संबंधित सर्वेक्षण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एजेंसियों को जल्द से जल्द सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी