अनिल देशमुख मामले में सीबीआई ने मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से की पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में शनिवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांडे पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को देशमुख के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए प्रभावित करने का आरोप है और इसी सिलसिले में उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई, वहीं बंबई उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई कर रहा है। एजेंसी ने देशमुख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत ‘‘अपने लोक कर्तव्य के गलत और भ्रष्ट निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास’’ के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: SBI के एटीएम से उड़ाए 23 लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपियों की तस्वीरें

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई नियमावली के अनुसार, आरोपों के समर्थन में प्रथम दृष्टया सामग्री के आधार पर एक नियमित मामले को पूर्ण मामले के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं इसके आकलन करने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। सीबीआई जांच में पाया गया कि वाझे को 15 साल से अधिक समय तक सेवा से बाहर रहने के बाद पुलिस में बहाल कर दिया गया था। वाझे को बाद में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वाझे को मुंबई पुलिस के अधिकांश सनसनीखेज और महत्वपूर्ण मामले सौंपे गए थे और तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख को इस तथ्य की जानकारी थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि देशमुख ‘‘और अन्य’’ ने अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती को अनुचित तरीके से प्रभावित किया और इस तरह उन्होंने अपने आधिकारिक कर्तव्यों का अनुचित प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court