राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई के घर सीबीआई का छापा, कांग्रेस ने बताया प्रतिशोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली।कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह प्रतिशोध की राजनीति है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों में अग्रिम भूमिका निभाई थी जिस कारण सरकार ने छापेमारी का यह कदम उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया, यह पूरी तरह से प्रतिशोध की राजनीति है।

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’-विरोधी आंदोलन भारत में बेरोजगारी के संकट को दर्शाता है: तेलंगाना के मंत्री केटीआर

अशोक गहलोत दिल्ली में तीन दोनों तक हुए विरोध प्रदर्शन में अग्रिम पंक्ति में थे और इसी को लेकर मोदी सरकार की यह निर्लज्ज प्रतिक्रिया आई है। रमेश ने जोर दिया, हम खामोश नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर छापेमारी की।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर