Firhad Hakim और Madan Mitra के आवास पर CBI की छापेमारी, समर्थकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2023

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नागरिक निकायों द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में रविवार सुबह कोलकाता में राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के महापौर भी हैं। वह तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी संगठन में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल को MNREGA कोष से कभी वंचित नहीं किया: साध्वी Niranjan Jyoti; TMC ने किया पलटवार

मित्रा का घर चेतला में हकीम के आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर है। हकीम और मित्रा दोनों को नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने 2021 में गिरफ्तार किया था। मित्रा को शारदा चिट फंड घोटला मामले में सीबीआई 2014 में भी गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले, बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जांच के सिलसिले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित कई स्थानों की तलाशी ली थी। केंद्रीय जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2014 से 2018 के बीच राज्य के विभिन्न नागरिक निकायों ने पैसों के बदले में लगभग 1,500 लोगों को अवैध रूप से नियुक्त किया था।

प्रमुख खबरें

ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर तोड़ने से बढ़ा तनाव, क्या फिर छिड़ेगी जंग?

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा ऑपरेशन, 11.6 लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई घर वापसी

Tamil Nadu Election का शोर थमा, DMK-AIADMK में महामुकाबले से पहले साइलेंस पीरियड शुरू

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11