CBI ने नागपुर में ईपीएफओ के दफ्तरों की तलाशी ली, दस्तावेज जब्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

नागपुर। सीबीआई और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सतर्कता प्रकोष्ठ की एक संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ईपीएफओ के दो कार्यालयों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कुछ कर्मचारियों के खिलाफ अनिमियतता की शिकायत के बाद की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, नागपुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और मुंबई से ईपीएफओ की सतर्कता टीम ने मंगलवार सुबह इंदौर के टुकडोजी चौक व उमरेड रोड स्थित ईपीएफओ कार्यालयों में तलाशी शुरू की थी, जो देर रात तक जारी रही। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अपराध की ओर इशारा करने वाले कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jana Nayagan की एडवांस बुकिंग 15 करोड़ के पार, फिर भी लियो और GOAT से पीछे; क्या आखिरी 2 दिनों में टूटेगा रिकॉर्ड?

US-Iran Conflict: 10वीं रात भी अमेरिकी बमबारी जारी, Iran का जॉर्डन में US Bases और F-15 पर भीषण पलटवार

CJP Protest पर Arvind Kejriwal का एक्शन, DCP को चिट्ठी लिख मांगी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की List

Study in UK: SOP में न करें ये गलतियां, जानें Statement of Purpose लिखने का सबसे सही तरीका