कांग्रेस पार्षद तपन कांडू की हत्या के मामले में सीबीआई ने पुलिस अधिकारी को किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कांडू की हत्या के की जांच के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को झालदा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरुलिया के झालदा निगम पार्षद तपन कांडू को 13 मार्च को उनके आवास के निकट गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी एवं पार्षद पूर्णिमा ने आरोप लगाया है कि उनके पति को मारने में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका है।

इसे भी पढ़ें: रूस को यूएनएचआरसी से निलंबित करना वैश्विक समुदाय का ‘सार्थक कदम’ है : बाइडन

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने तपन कांडू की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में झालदा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पूछताछ के लिए तलब किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सीबीआई द्वारा जांच अपने हाथ में लेने से पहले हम मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिमांड की मांग के लिए अदालत का रुख भी करेंगे।’’ कांडू ने फरवरी में हुए निकाय चुनाव में चौथी बार झालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर दो से जीत हासिल की थी। वह क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता थे।

इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट: इस देश के लोग देखते हैं सबसे ज़्यादा पॉर्न, जानें भारतीयों की फेवरेट सेक्स पोजीशन

13 मार्च की शाम को वह अपने आवास के समीप टहल रहे थे और उसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। कांडू की मौत हो गई। झालदा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती थीं और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस सप्ताह बोर्ड का गठन किया था। हत्या के एक प्रमुख चश्मदीद, कांडू के दोस्त निरंजन वैष्णब बुधवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

प्रमुख खबरें

Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?