By निधि अविनाश | Feb 21, 2021
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। बता दें कि सीबीआई कोयला तस्करी केस में समन देने टीएमसी सांसद अभिषेक के घर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को भी समन किया है। बता दें कि सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता में बनर्जी के घर पहुंची है और उन्हें 24 घंटे के अंदर सीबीआई ऑफिस आने को कहा है।