धनबाद जज मौत मामलाः आरोपी का होगा नार्को टेस्ट, टेस्ट के लिए ​दिल्ली लेकर पहुंचा CBI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

धनबाद (झारखंड)। धनबाद के जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई दो आरोपियों को नार्को जांच के लिए सोमवार को दिल्ली ले गई। झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। नार्कों जांच में व्यक्ति को हिप्नोटिक या बेहोशी वाली दवा का इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे उसकी कल्पनाशक्ति प्रभावित होती है और उस दौरान उसके सच बोलने की उम्मीद की जाती है। मामले के दो आरोपियों, ऑटो रिक्शा चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह जज रणधीर वर्मा चौक पर चौड़ी सड़क पर टहल रहे थे, तभी एक ऑटो रिक्शा उनकी तरफ आया और उन्हें टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोग न्यायाधीश को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जुलाई को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था। इससे पहले झारखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) इसकी जांच कर रह थी।

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा