Manipur वायरल वीडियो मामला जांच एजेंसी CBI ने अपने हाथ में लिया, दर्ज की गई FIR

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2023

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले ली। जांच एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मणिपुर वायरल वीडियो की जांच अपने हाथ में लेगी। सरकार ने यह भी कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है और सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह मुकदमा मणिपुर के बाहर आयोजित करने का निर्देश दे।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence के पीछे क्या China का हाथ है? पूर्व सेनाध्यक्ष General (R) Naravane के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

बीस सदस्यीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में के सुरेश, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, राजीव रंजन ललन सिंह, सुष्मिता देव, कनिमोझी करुणानिधि, संतोष कुमार, एए रहीम, प्रोफेसर मनोज कुमार झा, जावेद अली खान , महुआ माजी, पीपी मोहम्मद फैजल, अनिल प्रसाद हेगड़े, ईटी मोहम्मद बशीर, एनके प्रेमचंद्रन, सुशील गुप्ता, अरविंद सावंत, डी रविकुमार, थिरु थोल थिरुमावलवन, जयंत सिंह और फूलो देवी नेताम शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Adani Group गैर-भाजपा राज्यों में 5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा काम

Unacademy की Valuation 94% गिरी: Gaurav Munjal और upGrad की इस Deal ने EdTech Sector को चौंकाया

Odisha STA ने Zero Fatality Week में एक दिन में काटे 60 हजार से ज्यादा e-Challan

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क