सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से जुड़े दो और मामलों की जांच अपने हाथ में ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े दो और मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और दूसरा हत्या का मामला है।

एजेंसी ने मामले का अधिक विवरण साझा करने से इनकार कर दिया क्योंकि यह एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से संबंधित है। दूसरा मामला विधानसभा के नतीजे घोषित होने के करीब दो महीने बाद दो जुलाई को सामने आया था।

दक्षिण 24 परगना के नोडाखली थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि 19 आरोपियों ने स्वरूप हलदर को बुरी तरह पीटा और उनका सिर कुचल दिया। स्वरूप के भाई की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी चंदना ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने एक बयान में कहा कि जब चंदना ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उनके सिर पर बांस और ईंट से वार किए गए। बयान में कहा गया कि मुचिसा अस्पताल के डॉक्टर ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया लेकिन चंदना की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उसका पति अभी भी पीजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच अपने हाथ में ली है। उच्च न्यायालय का यह निर्देश दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एनएचआरसी की समिति द्वारा राज्य में हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आया।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट