नौ फरवरी को शिलॉन्ग में कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ करेगी CBI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

नयी दिल्ली। कोलकाता पुलिस के आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। दो दिनों पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था। एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को पूछताछ के लिए दस फरवरी को शिलॉन्ग बुलाया है। 

यह भी पढ़ें: मोदी ने देश को महामिलावट से किया सावधान, कहा- कांग्रेस नहीं चाहती वायुसेना मजबूत हो

राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है। एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नयी दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम