CBI आबकारी मामले में मुझे फंसाने की कोशिश कर रही : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

नयी दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाने की कोशिश में है और इसी वजह से उनका कंप्यूटर जब्त किया गया है। हालांकि, सीबीआई ने सिसोदिया के इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में कुछ रिकॉर्ड लेने के लिए सीबीआई की एक टीम शनिवार को सिसोदिया के दफ्तर गई थी। सिसोदिया ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके खिलाफ फर्जी मामला बनाने के लिए सीबीआई द्वारा जब्त सीपीयू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) में मौजूद रिकॉर्ड में कुछ जोड़ने, हटाने और संपादित किए जाने की गुंजाइश है।

इसे भी पढ़ें: ‘Remote Voting Machine’ के प्रस्ताव पर शरद पवार ने कहा, विपक्ष को सामूहिक निर्णय लेना चाहिए

सिसोदिया ने कहा, “आबकारी मामले में सीबीआई/ईडी की जांच अगस्त 2022 से चल रही है। इसमें मेरे खिलाफ कोई सामग्री नहीं मिली है।” उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि सीबीआई ने आरोप पत्र दायर करने के बाद भी इस मामले में अपनी जांच जारी रखी है। सिसोदिया ने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एजेंसी ने सुरक्षा प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जो सीबीआई नियमावली और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ की सत्यनिष्ठा को सुनिश्चित करता। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों ने कानून की निगाह में अपनी प्रमाणिता खो दी है।

सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि उनके निजी सचिव को दिया गया नोटिस हाथ से लिखा गया था। जांच एजेंसी ने हालांकि, सिसोदिया के आरोपों को खारिज किया है।सीबीआई के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा, “किसी भी तलाशी या जब्ती के दौरान, सीबीआई कानून के अनुसार प्रक्रिया का पालन करती है।” अरविंद केजरीवाल नीत सरकार की आबकारी नीति 2021-22 को लागू करने में कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई द्वारा पिछले साल दर्ज मामले में सिसोदिया एक आरोपी हैं। हालांकि, सीबीआई ने नवंबर में दायर आरोप पत्र में उनका नाम शामिल नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का