CBIvsCBI: अदालत ने राकेश अस्थाना के अनुरोध पर फैसला सुरक्षित रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग वाली सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना तथा अन्य की याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा।

न्यायमूर्ति नाजमी वजीरी ने दलीलें सुनने का काम पूरा किया। इन दलीलों में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने कहा कि अस्थाना के खिलाफ रिश्वत के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने में कानून की सभी अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें: राफेल से भी ज्यादा गंभीर होता चला जा रहा है सीबीआई की लड़ाई का मामला

हैदराबाद के शिकायतकर्ता कारोबारी सतीश बाबू सना ने इस मामले में राहत पाने के लिए रिश्वत देने का आरोप लगाया था। सना ने अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार, वसूली और गंभीर कदाचार जैसे आरोप भी लगाए थे। डीएसपी देवेंद्र कुमार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा