CBSE Class 10 Results Declared: 93.7% हुए पास, लेकिन 1.47 लाख छात्रों की आई Compartment

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2026

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अधिक है। एक अधिकारी ने बताया, कुल 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 22,1574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 14.7 लाख से अधिक छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ष छात्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। इस वर्ष 8,074 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया