सीआईएससीई बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं स्थगित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली| भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की ओर से मंगलवार को कहा गया कि नियंत्रण से बाहर वाले कारणों के चलते कक्षा 10 और 12 के पहले टर्म की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी आराथून ने एक आदेश में कहा, “सीआईएससीई ने 2021-22 के लिए कक्षा 10 और 12 के पहले टर्म की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह कुछ ऐसे कारणों से किया गया जी हमारे नियंत्रण में नहीं थे। सभी हितधारकों को भविष्य में संशोधित परीक्षा तिथि की सूचना दी जाएगी।”

कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 15 नवंबर से होने वाली थी।

इसे भी पढ़ें: छात्रों और कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद को इंसाफ दिलाने की मांग की

प्रमुख खबरें

Supreme Court में दीपम न जलने पर तमिलनाडु सरकार ने मांगी माफी, मंदिर प्रशासन पर मढ़ा दोष

CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां

December 2026 में सूर्य, गुरु और शनि समेत बदलेंगे 7 बड़े ग्रह, इन 4 राशियों को करियर में लाभ

इमरान मसूद VS अखिलेश यादव: वो सियासी टकराव जो समय के साथ पर्सनल हो गया