जरूरी सूचना ! CBSE ने 12वीं कक्षा की गुरुवार को होने वाली परीक्षा उत्तर-पूर्व दिल्ली में स्थगित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरूवार को होने वाली 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर पूर्व दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के कुछ केंद्रों पर स्थगित कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी । प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी।’’ संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर पूर्व दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 200 घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत