कर्नाटक के पूर्व CM के दामाद और CCD के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

मंगलुरु। ‘कैफे कॉफी डे’ के संस्थापक वी. जी. सिद्धार्थ सोमवार रात से लापता हैं। पुलिस के अनुसार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ सक्लेश्पुर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने चालक से मंगलुरु चलने को कहा। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रवती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने कहा कि उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा। जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पुलिसकर्मी और गोताखोर 25 नौकाओं के जरिए उनकी तलाश कर रहे हैं। 

उपायुक्त ने बताया कि खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा कि तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किस-किससे फोन पर बात की थी। कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर मौके पर पहुंचे और उन्होंनेसमाचार चैनलों से कहा कि पुलिस सभी पक्षों पर गौर कर रही है। तलाश जारी है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बंगलुरु में एस.एम कृष्णा सेमिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. के. शिवकुमार भी कृष्णा के घर पहुंचे।

प्रमुख खबरें

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात

मणिपुर हिंसा के 24,000 पीड़ित परिवारों को अब तक क्यों नहीं मिला लाभ? Supreme Court ने Justice Mittal Committee से मांगी रिपोर्ट

Tarun Tejpal Rape Case: Sudhanshu Trivedi ने Congress को घेरा, पूछा- क्या था रिश्ता?