By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने संबंधी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों की मांग पर फैसला करेगी।
मेघवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक तस्वीर को लेकर निशाना साधा, जिसमें बी आर आंबेडकर और यादव का आधा-आधा चेहरा दिखाया गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि यह तस्वीर आंबेडकर का अपमान है, जिन्हें संविधान निर्माता और खास तौर पर दलितों के बीच एक आदर्श माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर यादव को लगता है कि यह तस्वीर उन्हें दलितों के वोट दिलाएगी तो वह ‘‘भ्रम में हैं।’’ उन्होंने कहा कि सपा उसी कांग्रेस की सहयोगी है, जिसने दो-दो चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी।