राजनाथ सिंह से मिले CDS अनिल चौहान, अपने पहले बयान में कहा- सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार

By अंकित सिंह | Sep 30, 2022

देश के नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभालने के बाद जनरल अनिल चौहान ने अपना पहला बयान भी दिया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुझे गर्व है। हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों से एक साथ मिलकर निपटने की कोशिश करेंगे। जनरल चौहान ने वरिष्ठतम सैन्य कमांडर का दायित्व ग्रहण करने के बाद कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में सबसे ऊंचे रैंक का दायित्व ग्रहण कर मुझे गर्व हो रहा है। मैं सेना के तीनों अंगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और सबको साथ लेकर सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने प्रयास करूंगा।

इसे भी पढ़ें: जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- 'सभी चुनौतियों से निपटेंगे'

सीडीएस का कार्यभार ग्रहण करने से पहले जनरल चौहान ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान भी स्मारक पर मौजूद थे। तीनों सेनाओं की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय, वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी और नौसेना के उप प्रमुख वाईस एडमिरल एस. एन. घोरमाडे मौजूद थे। जनरल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था और 1981 में 11 गोरखा राइफल्स में उन्हें कमीशन मिला था। गत वर्ष 31 मई को सेवानिवृत्त वह हुए थे। सीडीएस के तौर पर जनरल चौहान के सामने, एकीकृत सैन्य कमान के तौर पर ‘थिएटर कमान’ की स्थापना करने की चुनौती होगी। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है