सीडीएस जनरल Anil Chauhan ने स्वीकारा, पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव में भारत को हुआ लड़ाकू विमानों का नुकसान

By एकता | Jun 01, 2025

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि पिछले महीने पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य टकराव के शुरुआती चरण में हुई 'सामरिक गलतियों' के कारण भारत को अपने कुछ लड़ाकू विमान गंवाने पड़े हैं। हालांकि, जनरल चौहान ने क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए लड़ाकू विमानों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया। बता दें कि यह पहला मौका है जब भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने सैन्य टकराव में लड़ाकू विमानों के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश का कहर, 25 से अधिक लोगों की मौत, असम सबसे ज्यादा प्रभावित

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती संघर्ष में दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान को 'भारी नुकसान' होने के बाद उसने सामने से संघर्ष विराम की पेशकश की। भारत ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप तनाव कम हुआ और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता के दौरान एक साक्षात्कार में, जनरल चौहान ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि जेट विमान गिराए गए, बल्कि यह है कि उन्हें क्यों गिराया गया और क्या गलतियाँ हुईं। उन्होंने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसने 7-10 मई के संघर्ष के दौरान छह भारतीय जेट विमानों को मार गिराया था, इसे 'बिल्कुल गलत' बताया। जनरल चौहान ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अपनी सामरिक गलती को समझा, उसे सुधारा और दो दिनों के बाद अपने जेट विमानों को फिर से उड़ाया।

प्रमुख खबरें

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह