सीडीएस जनरल चौहान ने मालदीव के शीर्ष सैन्य कमांडर से की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को मालदीव के सैन्य बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी के साथ गहन वार्ता की। इस वार्ता में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पिछले साल नवंबर में पदभार संभालने के उपरांत दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों में आए तनाव के बाद इसे फिर से सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बातचीत का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना था, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और द्विपक्षीय प्रशिक्षण के अवसरों को बढ़ाने का उपाय करना शामिल है।

समझा जाता है कि चर्चा में समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग पर प्रमुखता से विचार किया गया। भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तब गंभीर तनाव आ गया, जब चीन के प्रति झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू ने लगभग 10 महीने पहले राष्ट्रपति पद संभाला था। पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप