राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को मनाएं दिवाली : मुख्यमंत्री शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बीएमसी आयुक्त से मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट लगाने और 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शहर में दिवाली मनाने को कहा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में एक स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। मैं बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट भी लगाई जाएं।’’

उन्होंने संवादाताओं के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में 22 जनवरी का दिन दिवाली की तरह मनाया जाना चाहिए। ये पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर के उद्घाटन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, तो शिंदे ने कहा कि राम मंदिर लोगों की आस्था का विषय है, इसलिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग घर से काम करने के लिए जाने जाते हैं, वह स्थायी रूप से घर ही बैठेंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप