By अनन्या मिश्रा | Jul 28, 2026
हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरुक करना, समय पर जांच, इलाज और बचाव के बारे में जागरुक करना है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है। हालांकि यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। लेकिन वायरल संक्रमण को हेपेटाइटिस के सबसे प्रमुख कारणों में गिना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक वायरल हेपेटाइटिस के 5 प्रकार होते हैं। जिनमें हेपेटाइटिस A, B, C, D और E।
वायरल हेपेटाइटिस में A और E खराब खाना खाने या पानी से फैल सकता है। वहीं B, C, और D संक्रमित खून या शरीर के संक्रमित लिक्विड के संपर्क से फैल सकता है। हर तरह का संक्रमण एक जैसा नहीं होता है। इसलिए समय पर सही जांच जरूरी है।
हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे इसलिए मनाया जाता है। क्योंकि 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक सैमुअल ब्लमबर्ग का जन्मदिन होता है। उन्होंने हेपेटाइटिस B वायरस की खोज की थी। डॉ ब्लमबर्ग ने इसकी जांच और वैक्सीन विकसित करने में अहम योगदान दिया था।
हर बार इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। इस बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस दिवस की थीम 'Hepatitis: Let's Break It Down' रखी गई है। यह थीम लोगों के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करने, बीमारी की सही जानकारी होने, इलाज तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर देती है।