पाकिस्तान की सड़कों पर तालिबान की जीत का जश्न! लोगों को बॉर्डर गेट पार न करने की दी सलाह

By निधि अविनाश | Jul 15, 2021

अफगानिस्तान पर आधे से ज्यादा कब्जा करने के बाद अब तालिबान की पाकिस्तान पर नजर बनी हुई है। आपको बता दें कि बुधवार को तालिबानी लड़ाकों ने सबसे बड़े व्यापारिक मार्ग पर कब्जा किया और अफगानिस्तान के झंडे उतारते हुए दिखे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह साफ देखा जा रहा है कि कैसे तालिबान लड़ाकें बाइकों में सवार होकर झंडा उतार रहे है। बता दें कि जिस मार्ग पर तालिबान लड़ाकें दिख रहे है वह दक्षिणी कंधार प्रांत के बोल्डक जिले में है और यह चमन- कंधार को जोड़ने वाला रास्ता है। इस बीच लोगों को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि, गलती से भी बॉर्डर गेट पार न करें।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका ने नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी

इसको लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि, अफगानिस्तान से लगीं पाकिस्तान की सभी सीमाएं बंद कर दी गई है। हालांकि, अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि जिस रास्तों को तालिबान लड़ाकों ने कब्जा किया है वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच का सबसे अहम रास्ता माना जाता है और इस रास्ते से हर दिन 900 ट्रक ईरान समेत कई अरब देशों में जाते हैं।  

पाकिस्तान में तालिबानियों का जश्न!

पाकिस्तान हमेशा से कहता आया है कि वह अफगानिस्तान के मामलों में दखल नहीं देता है लेकिन जब से यह वीडियो सामने आई है तभी से ही पाकिस्तान को शंका की नजर से देखा जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तान के शहर क्वेटा में तालिबानी झंडे लहराए जा रहे है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि अफगानिस्तान से नाटो सेनाओं का निकल जाना सबसे बड़ी गलती है। काबुल में रूसी मिशन के उप-प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि, शांति स्थापित करने के लिए भारत और दूसरे क्षेत्रीय देशों की अफगानिस्तान की शांति में अहम भूमिका होगी। तालिबान एक ऐसी सच्चाई है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, इसका हल केवल बातचीत से ही निकलेगा।

प्रमुख खबरें

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

वायनाड Landslide में परिवार खोने वाली श्रुति ने Guruvayur Temple में रचाया विवाह

Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप

White House के पास हथियारों से भरा वाहन बरामद, दिमाग में आवाज़ें सुनने का दावा करने वाला Venezuela का संदिग्ध गिरफ्तार, Donald Trump की हत्या की थी साजिश