London की सड़कों पर जश्न, Arsenal ने Man City को पछाड़कर 22 साल बाद जीता खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2026

आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ छूटने के साथ ही खत्म हो गया है। इस मैच के बराबर रहने से मिकेल आर्टेटा की टीम 2004 के बाद पहली बार प्रीमियर लीग चैंपियन बन गई। इस प्रतियोगिता में अभी एक दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं लेकिन आर्सेनल ने 37 मैच में 82 अंक के साथ चार अंकों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के अब 37 मैच में 78 अंक हैं।

जूनियर क्रूपी के पहले हाफ के गोल के बाद एर्लिंग हालैंड ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल करके मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिटी के पास विजयी गोल करने के लिए समय नहीं था। आर्सेनल के पास अभी चैंपियंस लीग का खिताब जीतने का भी मौका है जिसके फाइनल में उसका सामना 30 मई को पेरिस सेंट जर्मेन से होगा। आर्सेनल की टीम 2023 और 2024 के लगातार दो सत्र में उप विजेता रही थी। सिटी ने 2023 जबकि लिवरपूल ने 2024 में खिताब जीता था।

एक बार फिर आर्सेनल ने इस पूरे अभियान में अधिकतर समय तक बढ़त बनाए रखी और बीच में केवल दो अंकों की बढ़त रहने के बावजूद वह आखिर में खिताब हासिल करने में कामयाब रहा। आर्सेनल की आखिरी चैंपियन टीम 2004 की ‘अजेय’ टीम थी, जिसने लीग में एक भी मैच हारे बिना खिताब जीता था। यह आर्सेनल का कुल 14वां खिताब है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग