G20 Summit में सेलेब्रिटी शेफ Kunal Kapur, अजय चोपड़ा और अहानिता की बनाई हुई डिशेज ने जीता मेहमानों का दिल, बताया कैसा रहा अनुभव

By रितिका कमठान | Sep 10, 2023

नई दिल्ली में 18वां जी20 शिखर सम्मेलन जारी है, जिसमें दुनिया भर के अहम नेताओं ने हिस्सा लिया। जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हुआ है। इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेता बड़ी बड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए। इन मेहमानों का ख्याल रखने के लिए दिल्ली के 5 स्टार होटलों में ठहरने, घूमने और खान-पान की व्यवस्था की गई थी। शिखर सम्मेलन की बैठक पूरी होने के बाद मेहमानों और उनके परिवारों के लिए खास लंच और डिनर की भी व्यवस्था थी।

जी20 मेहमानों के साथ शेयर की तस्वीर
शेफ अजय चोपड़ा ने फर्स्ट लेडी के साथ फोटो शेयर करते हुए डिनर के स्पेशल पलों को साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा फर्स्ट लेडी की सेवा करना सम्मान की बात है। मैंने हमेशा बाजरा के साथ खाना पकाने और कुकिंग के जरिए दुनिया के लोगों को शिक्षित करने की कोशिश की है। भारत का प्रतिनिधित्व करना खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने फोटोज भी शेयर की है जिसमें वो ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी व अन्य महिलाओं के साथ दिख रहे है।

कुणाल कपूर ने भी शेयर किया वीडियो
सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के हाथों का जादू उनके द्वारा तैयार किए गए डिनर में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा ये अविश्वसनीय अनुभव रहा। खाना पकाने, दुनिया भर के सम्मानित लोगों से बात करना। इतने महान आयोजन का अनुभव कर और उसका हिस्सा बन अभिभूत हो गया हूं।

अहानिता ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
जी21 में जहां महिला सशक्तिकरण अहम मुद्दा रहा वहीं सेलिब्रिट लेडी शेफ अहानिता ने भी इस सम्मेलन में अपनी डिशेज के जरिए भारतीय महिलाओं को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने अपने हाथों से बनाई स्वादिष्ट और शानदार डिशेज विदेशी मेहमानों को परोसी। गुजराती केरा ना कटलेट, बनाना कटलेज जैसे डिशेज ने मेहमानों का दिल जीत लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने सिंपल डिश बनाई जिसकी खूब तारीफ हुई। कच्चे केले का कटलेट, केरा ना कटलेट जो बार्नयार्ड बाजरा से भरा होता है। इस पर अमरनाथ की कोटिंग होती है। उन्होंने अपनी प्रेजेंटेशन के बारे में भी सोशल मीडिया पर बताया। 

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम