कोरोना महामारी के कारण जनगणना संबंधी जमीनी कार्यों को स्थगित किया गया: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि जनगणना-2021 के तहत जमीनी कार्यों को कोरोना वायरस महामारी के चलते अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दाढ़ी और पगड़ी वाले कट्टरपंथी विचारधारा तालिबानियों का गठन कैसे हुआ?

उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल-सितंबर, 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाना और मकानों की गणना करना था। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी, 2021 के बीच जनसंख्या की गिनती की जानी थी। राय ने कहा, ‘‘बहरहाल, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जनगणना से जुड़े जमीनी कार्यों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत