केंद्र ने कोरोना को लेकर हरियाणा के प्रयासों को सराहा: अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने कोविड-19 को लेकर प्रदेश की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना की और लोगों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय दर से बेहतर होने समेत कई मानकों को लेकर उसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई बैठक में हरियाणा द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की। विज ने कहा, “हरियाणा ने जिस तरह स्थिति को संभाला है उन्होंने उसकी तारीफ की। वह इस बात से बेहद प्रभावित हुए जब हमने उन्हें सूचित किया कि हमारे राज्य में ठीक होने की दर 67.63 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है।” उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि आज की तारीख में राज्य में कोविड-19 के 86 मरीज हैं। राज्य में मरीजों के दोगुने होने की दर 13.5 दिन से बढ़कर 17 दिनों तक हो गई है। प्रति 10 लाख लोगों पर अभी 743 टेस्ट किये जा रहे हैं…।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल