केंद्र आपराधिक मामलों में 90 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

केवडिया (गुजरात)। केंद्रीय गृह मंत्रालय आपराधिक मामलों में 90 फीसदी तक दोषसिद्धि दर हासिल करने और देश में नागरिकों के अनुकूल तथा प्रभावी आपराधिक न्याय प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अत्यधिक महत्व देती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध का पता लगाने और रोकथाम के साथ ही प्रभावी तौर से कानून लागू करके जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: अगले महीने आ सकती हैं म्युचुअल फंड की कई नई योजनाएं

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छह साल से अधिक कारावास की सजा वाले सभी मामलों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। शाह ने अपराधियों द्वारा प्रौद्योगिकी के उपयोग के मद्देनजर जांच एजेंसियों को अपराधियों से एक कदम आगे रहने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि केंद्र राज्य सरकारों के साथ मिलकर पुलिस जांच, अभियोजन और फोरेंसिक जांच में सुधार के लिए त्रि-आयामी दृष्टिकोण पर काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी