केन्द्र ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला, धर्मशाला को 181 करोड़ रुपये दिए: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत राज्य के शिमला और धर्मशाला के लिए 181 करोड़ रुपये दिए हैं। किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने मानसून सत्र के तीसरे दिन एक लिखित जवाब में विधायकों को यह जानकारी दी कि योजना के तहत केन्द्र ने पिछले तीन साल में 30 जून 2021 तक शिमला के लिए 126 करोड़ रुपये और धर्मशाला के लिए 55 करोड़ रुपये दिए।

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों को जानकर आप भी महाकाल मंदिर जाने के लिए हो जाएंगे मजबूर!

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 216.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 73 परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है, 30 परियोजनाओं के लिए 210.60 करोड़ रुपये की निविदाएं मंगाई गई हैं। मंत्री ने बताया कि इसी तरह धर्मशाला में 41.94 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का काम पूरा किया जा चुका है, 73.88 करोड़ रुपये की लागत वाली कई अन्य परियोजनाओं पर काम चल रहा है और 114.46 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द